जिलाधिकारी ने सिराथू ब्लॉक का किया आकस्मिक निरीक्षण

बीडीओ को जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने व मनरेगा के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर ए.पी.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी कौशांबी डॉ. अमित पाल बुधवार को सिराथू ब्लॉक औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए आई.जी.आर.एस. पंजिका के अवलोकन करने पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित न पाये जाने पर कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को आई.जी.आर.एस. निस्तारण की आख्या प्राप्त न होने पर सम्बन्धित सेक्टर ए.डी.ओ. से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाय व प्राप्त आख्या की गुणवत्ता की जॉच मौके पर जाकर अवश्य किया जाय तथा सभी पंजिकाओं का नियमित रूप से अवलोकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित भी कराई जाय। उन्होंने सर्विस बुक व जी.पी.एफ. पासबुक आदि का अवलोकन करते हुए कहा कि सर्विस बुक व जी.पी.एफ. पासबुक को अपडेट रखा जाय। जिलाधिकारी डा अमित पाल ने ए.डी.ओ. (ए.जी.) से उनके द्वारा किए जा रहें कार्यों-फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ए.डी.ओ. (समाज कल्याण) से पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन व लाभार्थियों के सत्यापन की स्थिति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ए.पी.ओ. से 100 दिन का रोजगार एवं सृजित मानव दिवस आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने कार्यालय सहायक विकास अधिकारी (पं0) के निरीक्षण के दौरान कहा कि सुनिश्चित किया जाय कि सफाई कर्मियों को समय से वेतन मिल जाय। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों से प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन विद्यालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने आर.आर.सी. सेन्टरों की क्रियाशीलता की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी आर.आर.सी. सेन्टरों का संचालन सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सिराथू भावेश कुमार शुक्ला , एडीओ पंचायत विश्व बंधु , एपीओ मनरेगा अशोक कुमार सहित ब्लॉक स्टॉफ मौजूद रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *