Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लंबे समय से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति में सकिपा के संघर्ष के बाद आई यूरिया खाद को किसान नेता ने कराया वितरण, किसानो ने की सराहना
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी का जमीनी संघर्ष जिले के किसानो के लिए वरदान साबित हो रहा है। लंबे समय से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में समर्थ किसान पार्टी के लगातार धरना प्रदर्शन और सक्रिय प्रयास करने के परिणामस्वरूप बुधवार को यूरिया खाद आई और किसान नेता अजय सोनी ने किसानो को यूरिया खाद का वितरण कराया। यूरिया खाद मिलने से किसानो ने खुशी जताई और किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की भूरि भूरि सराहना की। गौरतलब है कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द के भवन जर्जर होने और सचिव का पद रिक्त होने से पिछले काफी समय से यह समिति अनुपयोगी स्थिति में वीरान पड़ी है। इसकी वजह से इस समिति में उर्वरक का आना और वितरण पिछले काफी दिनों से ठप्प है जिससे स्थानीय किसानो को यहां से डीएपी, यूरिया खाद नही मिल पाती और मजबूरन किसान प्राइवेट दुकानों से अधिक दामों पर नकली एवं मिलावटी उर्वरक खरीद कर कृषि कार्य करने को विवश होता है। किसानो की ऐसी समस्या को देखकर किसान नेता अजय सोनी ने समर्थ किसान पार्टी के बैनर तले जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित विकास भवन परिसर के सहकारिता निबंधक कार्यालय में लगातार धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन कौशांबी को भी कई बार धरना प्रदर्शन कर मांगपत्र देकर यह मांग उठाई थी कि साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द मे डीएपी और यूरिया खाद पहुंचे। लंबे समय तक किए गए जमीनी प्रयास और संघर्ष के परिणामस्वरूप पहले डीएपी और अब यूरिया खाद उक्त समिति में विभाग द्वारा पहुंचाई गई है। कुछ दिनों पहले ही यहां से स्थानीय किसानो को डीएपी का वितरण अजय सोनी ने कराया था। इसी क्रम में बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने ठप्प और वीरान पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द पहुंचकर किसानो को यूरिया खाद का वितरण कराया। यूरिया खाद पाकर किसानो को खुशी हुई और किसानो ने जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की भूरि भूरि सराहना की। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा लंबे समय तक किए गए संघर्ष के परिणामस्वरूप यहां यूरिया खाद आई है। आगे कहा कि किसानो को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद दिलाए जाने को लेकर मेरा जमीनी संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर समिति के सचिव विजय सिंह यादव, सुनील सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, रोहित गौतम, मुकेश सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।