Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हुए
LAKHIMPUR KHERI NEWS: झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा स्थान पर चले रहे श्री राम लीला मेला के अंतर्गत आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ।आदर्श सामूहिक विवाह में गायत्री परिवार के दयाशंकर, गूना देवी ने सनातनी परंपरा से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह करवया, वहीं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता रविन्द्र यादव ने बताया कि विवाह एक ऐसा स्वैच्छिक बंधन है जिसमें वर, वधू, आज से बंधकर पति पत्नी के रूप में एक हो जाते हैं यह विवाह दो आत्माओं का संगम है शरीर तो दो हैं पर आज से पति पत्नी दोनों को आत्मा मिलकर एक हो गई। इस आदर्श सामूहिक विवाह में शिवांशु कुमार फूलबेहड़ संग, श्रद्धा फर्रुखाबाद , इतवारी गुलरिया धौरहरा संग अंजली कश्यप सिंगाही, विपिन कुमार औरंगाबाद मोहम्मदी संग सोनी टेहरा पलिया,सुधीर कुमार हरेराम जीतपुरवा संग खुशबू बंगलहा कुटी, मनोज कुमार बोझिया फार्म संग सरिता बोझिया फार्म, विपिन कुमार मुर्गहा संग शांती देवी बेलरायां, पारस राठौर लखीमपुर संग शोभा तिकुनियां,सहित 07 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हुए।
जिसमें प्रत्येक जोड़े को एक एक बेड , रजाई गद्दा, एक एक बक्सा , चांदी की बिछिया, पायल सहित गृहस्थ सम्बन्धी आवश्यक सामान दान स्वरूप भेंट किया गया। सामूहिक विवाह के आयोजक के. के. मौर्या ( मेला कमेटी महामंत्री)ने बताया कि यह आदर्श सामूहिक विवाह सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ है। इस आदर्श सामूहिक विवाह समारोह दयाशंकर मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मनोज वर्मा (कोषाध्यक्ष रामलीला मेला कमेटी), दिवाकर त्रिपाठी (महासचिव रामलीला मेला), रामनिवास मौर्य, अनंत राम मौर्य, रामकिशोर मौर्या (बजाज एजेंसी), राकेश मौर्या, सहज राम मौर्य, अवधेश गुप्ता, विनोद वर्मा (सभासद), दामोदर प्रसाद वर्मा, डा. पंकज मौर्या, डा. आशीष गुप्ता, डा. ध्रुव गिरी जी, बाबू राम मौर्य (सभासद), अख्तर अली, जयप्रकाश वर्मा, अवधराम मौर्या सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अपनी सहभागिता निभाई।