पलिया में सम्पूर्णानगर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लिया, सीएचसी में भर्ती
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पलिया नगर के सम्पूर्णानगर रोड पर ग्राम नौरंगपुर के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक की पहचान बीएलओ नेमपाल सिंह के रूप में हुई है। वह पलिया क्षेत्र के ग्राम लगदहन प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, नेमपाल सिंह तहसील में आवश्यक कागजात जमा करने के बाद अपने क्षेत्र की ओर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *