डीएलएड में 56 हजार आनलाइन पंजीकरण, 49 हजार आवेदन 18 दिसम्बर तक आनलाइन होगा आवेदन, 19 को फाइनल प्रिण्ट करें प्राप्त

यूपी के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के,  किसी भी तरह का आरक्षण देय नहीं होगा
ऑनलाइन आवेदन में अंकित जानकारी में संशोधन का नही मिलेगा कोई मौका:सचिव
PRAYAGRAJ NEWS: डीएलएड प्रशिक्षण- 2025 को लेकर ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश और चयन की प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू है। बुधवार की शाम तक 56 हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण किया है जबकि 49 हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन शुल्क जमा कर दिया है। आनलाइन पंजीकरण अभ्यर्थी 18 दिसम्बर तक कर सकते है जबकि वह 19 दिसम्बर से आवेदन का प्रिण्ट प्राप्त कर सकते है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आज बताया कि अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित की गई जानकारी में संशोधन का कोई मौका नहीं मिलेगा  इसलिए अभ्यर्थियों से यह अपील की गई है कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी जानकारी को पूरी तरह से चेक करके मूल अभिलेखों के मुताबिक देखते हुए दर्ज करें। उन्होने बताया कि प्रदेश में डीएलएड की कुल 2 लाख 39 हजार सीटें हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध शासनादेश और दिशा निर्देशों का भी अवलोकन अवश्य कर लें। इस मामले में यूपी के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे। ऐसे व्यक्तियों को किसी भी तरह का आरक्षण देय नहीं होगा।
डीएलएड प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार से सम्बद्धता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थाओं में भी डीएलएड प्रशिक्षण शासनादेश के तहत ही कराया जाएगा। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता,आयु, आवेदन शुल्क, चयन का मानक और अन्य शर्तों सहित सभी दिशा निर्देश वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्नचकमसमक.हवअ.पद पर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि डीएलएड की कुल 2.39 लाख सीट है जिसमे 10600 सीट डायट में और शेष निजी क्षेत्र के कालेजों में सीटें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *