Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के 47 प्रशिक्षु 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी (राइफल एवं पिस्टल) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राइफल प्रतियोगिता 11 से 31 दिसंबर तक भोपाल में और पिस्टल प्रतियोगिता 11 दिसंबर से चार जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होगी। अकादमी के पिस्टल कोच विजय चंदेल व राइफल कोच फरीद सिद्दीकी ने बताया कि राइफल वर्ग में देवांश सिंह, कुशाग्र, परिष्कृत, सार्थक, ईशान त्रिपाठी, मृदुल द्विवेदी, विहान कक्कर, सूर्यवर्धन, संस्कार, रित्विजा महिमा तोमर, खुशबू, हर्ष आर्या, किशन, योगेंद्र, अश्वनी, विकाश, रितेश, यश द्विवेदी, आयुष गिरी, राजवीर सिंह, मीनाक्षी पाण्डेय, मिहिर श्रीवास्तव, श्रेयशी, आर्यन यादव, अवधेश पटेल, सोनिया, पिस्टल वर्ग में देवांश प्रताप, शुभ यादव, आर्यन पाण्डेय, दर्श पाण्डेय, उत्सव राही, अंकुर सिंह, मो. युसुफ, आयुषी, अधिरा सिंह, इशिता फोगाट, अम्बर गुप्ता, प्रीति कुशवाहा, विद्या बाजपेई, अभिनव भारती, मृदुल गुप्ता, क्रिस यादव, अगस्त्या शुक्ला, अभिनन्दन एवं अविनाश सिंह का चयन किया गया है।