Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में स्नातक निर्वाचन मतदाता समीक्षा को लेकर दो बैठक हुई। पहली बैठक मै मण्डल प्रभारी की दूसरी सभी मोर्चा के अध्यक्ष और उनकी टीम को लेकर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा निर्वाचन फॉर्म भरने की जिम्मेदारी है, जिससे कार्यकर्ता के कार्यों की पहचान भी होती है। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से निर्वाचन फॉर्म के आवेदनों की जानकारी ली कि किसने कितने फॉर्म अभी तक जमा किए हैं, जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म भरकर जमा नहीं किया वह शीघ्र जमा करवाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पंजीकरण अभियान में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता तेजी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ें। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पार्टी के हर सदस्य से अपने संपर्क क्षेत्रों, विशेषकर विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जाकर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस चुनाव को केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन बताया। उन्होंने मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि कल दिनांक 11 दिसम्बर को शाम तीन बजे अपने अपने मंडल पर एक साथ बैठक रखे जिसमें मुख्य रूप से मण्डल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे और मोर्चा के अध्यक्षों से निवेदन किया कि प्रत्येक मंडल पर अपने अपने कार्यकर्ता भी लगाए ताकि स्नातक फॉर्म भरने में तेजी आए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, अवधेश यादव, धन्नजय सिंह, आमोद सिंह, अर्चना शुक्ला, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज, दिव्यांशु सिंह, सुरेश धुरिया, मेराज हैदर, संजीव शर्मा, संजय पाठक, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, संतोष गुप्ता, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।