Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: जनसुनवाई के दौरान बुधवार को *पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ ने फरियादियों की समस्याओं पर सख़्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण इलाकों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। एसपी ने हर फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित थानों और शाखाओं के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से सीधी बातचीत करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के वास्तविक समाधान का मंच है। इस दौरान नगर क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता तथा ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी मौजूद रहे और उन्होंने भी फरियादियों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक बिंदुओं को नोट किया। एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में विश्वास को मजबूत करना है। जनसुनवाई इसी दिशा में एक अहम कदम है, जहां हर फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाता है और न्यायपूर्ण कार्रवाई की गारंटी दी जाती है। जनसुनवाई में आए लोगों ने भी प्रशासन की इस पारदर्शी पहल की सराहना की।