दहेज मृत्यु प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: लाइन बाजार पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना लाइन बाजार पुलिस ने दहेज मृत्यु से जुड़े एक संवेदनशील मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चार वांछित अभियुक्तों/अभियुक्ता को हिरासत में लिया है* यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी और वाहन चेकिंग अभियान के माध्यम से आरोपितों की तलाश तेज कर रखी थी मामला कलीचाबाद क्षेत्र से संबंधित है, जहां दर्ज अभियोग में नामजद चारों व्यक्ति पुलिस को वांछित रूप थे। पुलिस के अनुसार, मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त मुरादगंज तिराहे के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही *उपनिरीक्षक रामभरोसे राम, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनय शंकर चौधरी एवं महिला कांस्टेबल आरती सिंह की* टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चारों व्यक्तियों को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त/अभियुक्ता की पहचान इस प्रकार है
1. विशाल कन्नौजिया पुत्र अशोक कन्नौजिया
2. अशोक कन्नौजिया पुत्र स्व. मानिकचन्द
3. अनुज कन्नौजिया पुत्र अशोक कन्नौजिया
4. कुसुम पत्नी अशोक कन्नौजिया
सभी निवासी कलीचाबाद, थाना लाइनबाजार, जनपद जौनपुर हैं।
यह गिरफ्तारी मु.अ.सं. 486/25 से संबंधित है, जो धारा 85/80(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट के तहत पंजीकृत है* हिरासत में लिए गए सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करती है तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *