खेतासराय पुलिस का बड़ा खुलासा टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: जौनपुर के थाना खेतासराय पुलिस ने टप्पेबाजी की हालिया घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 24 घंटे में पंजीकृत मुकदमे का सफल अनावरण कर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई *थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपितों तक पहुंच बनाई। मामला दिनांक 02.12.2025 को घटित टप्पेबाजी से जुड़ा है, जिसकी सूचना आवेदिका द्वारा 09.12.2025 को दी गई थी। इस संबंध में मु.अ.सं. 245/2025, धारा 316(2)/318(4) बीएनएस* के तहत मामला पंजीकृत हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने आज 10.12.2025 को रेलवे स्टेशन खेतासराय के पीछे आईडियल स्कूल के पास से समय लगभग 8:30 बजे

तीन अभियुक्तों
1. अरविन्द कुमार यादव,
2. विमल कुमार,
3. मनोज कुमार—को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कागज व दफ्ती के कथित रुपये की गड्डी तथा टप्पेबाजी कर प्राप्त गहनों को बेचने के बाद मिले 5000 रुपये नकद बरामद किए* पुलिस टीम ने अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है तथा उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
व.उ.नि. मोहम्मद तारिक अंसारी, उ.नि. अनिल कुमार पाठक, हे.का. सतेन्द्र यादव, हे.का. विरेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, कांस्टेबल न्यायाधीश वर्मा एवं कांस्टेबल आशुतोष तिवारी थाना खेतासराय।पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित टप्पेबाज गिरोहों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *