मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, 12 दिसंबर को बीएलओ–बीएलए बैठक होगी

JAUNPUR NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन बूथों पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन बूथों पर 12 दिसंबर 2025 को बीएलओ और बीएलए की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान तीन प्रारूपों पर सूचनाएं तैयार की जाएंगी, साथ ही एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) की सूची भी बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक की कार्यवृत्ति तैयार कर बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड किया जाएगा उन्होंने सभी ईआरओ को सख्त निर्देश दिए कि संबंधित बूथों पर बैठक हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि अवश्य कर लें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षक/स्नातक मतदाता नामावली पुनरीक्षण के अंतर्गत 02 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जा रही हैं। जिन पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे प्रारूप 18 व 19 पर नया दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
आलेख्य प्रकाशन पर 16 दिसंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधियों को प्रारूप 18 व 19 उपलब्ध कराए गए और उन्हें निर्देशित किया गया कि इन्हें अपने-अपने ब्लॉकों में पदाभिहित अधिकारीखंड विकास अधिकारीको भी उपलब्ध करा  दें। बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, बीएसपी से चंद्रेश भारती, बीजेपी से स्कंद कुमार पटेल, यादवेंद्र मिश्रा, रविंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, तथा माननीय सांसद सदर के प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य सहित विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे। अधिकारियों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *