कांग्रेसियों ने अस्पताल में फल वितरित कर मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

सोनिया गांधी भारत की आदर्श बहू- डा. प्रमोद कुमार सिंह
JAUNPUR NEWS: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय में कांग्रेसियों ने मरीजो में फल वितरित कर मनाया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि गांधी परिवार की बहू सोनिया गांधी आदर्श भारतीय संस्कृति की सबसे मजबूत मिशाल है, वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही एक आदर्श मां और सनातन परम्पराओ के अनुरूप उत्कृष्ट विदुषी महिला के रुप में सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध हुई है। उनका सम्पूर्ण जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सोनिया गांधी विश्व की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रुप में स्थापित है, पूरी दुनिया उन्हें भारत की आदर्श बहू एवं कुशल वैश्विक राजनीतिक की धुरी के रूप में जानती है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,  जिला उपाध्यक्ष सन्तोष गिरि, महासचिव अरुण शुक्ला, जिला सचिव इरशाद खान, सभासद शहनवाज मंजूर,जिला महासचिव फैयाज हाशमी, एडवोकेट शैलेंद्र यादव, एडवोकेट प्रेम चंद मौर्य, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *