ऑपरेशन मुस्कान: थाना जीआरपी झाँसी ने अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद किया

JHANSI NEWS: थाना जीआरपी झाँसी की पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद किया और उसे थाना नगर, बस्ती पुलिस को सुपुर्द किया।
अनुभागीय कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झाँसी ने तत्काल सघन चैकिंग और पूछताछ करते हुए बालक को रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह लगभग एक साल से भोपाल रानी कमलापति तथा झाँसी रेलवे स्टेशन पर रहकर काम कर रहा था। आज अचानक घर की याद आने पर उसने किसी के माध्यम से अपने परिवार को सूचना दी।
बालक को बाल कल्याण अधिकारी और दो आरक्षियों की देखरेख में अतिथि कक्ष में सुरक्षित रखा गया। इस मामले में मु0अ0सं0-189/24, धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात, थाना नगर बस्ती में अभियोग पंजीकृत किया गया। बालक के परिजनों और थाना नगर बस्ती पुलिस को सूचना देने के बाद उसे सकुशल सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्र, उप नि0 अखिलेश राय, का0 करन सिंह, का0 सचिन द्विवेदी, का0 राहुल कुमार दुबे, का0 अनिल कुमार शामिल रहे.
थाना जीआरपी झाँसी की इस तत्पर कार्रवाई को पुलिस प्रशासन ने सराहना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *