Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन (बुंदेलखंड), झाँसी द्वारा लक्ष्मी गार्डन में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.के. निरंजन (प्रदेश अध्यक्ष) ने की। मुख्य अतिथि गुलाब सिंह ने मानवाधिकार की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता से दूर होकर लोग केवल धन कमाने में व्यस्त हैं और पर्यावरण सहित आने वाली पीढ़ियों की ओर ध्यान नहीं दे रहे। विशिष्ट अतिथि रमेश दुबे ने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने से समाज में न्याय एवं समानता सुनिश्चित होती है। डॉ. वी.के. निरंजन ने मानवाधिकार को जन्मजात एवं सभी मनुष्यों के लिए समान बताया, जिनमें जीवन, स्वतंत्रता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता शामिल हैं। कार्यक्रम में कविताओं और वक्तव्यों के माध्यम से मानव अधिकारों के महत्व को उजागर किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड संयोजक मधुकर निरंजन, प्रदेश सचिव मनीराम रायकवार, जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह निरंजन और अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अंत में जिला महामंत्री एडवोकेट जयेश कुमार बजाज ने आभार व्यक्त किया और मानव अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया।