Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: फुटपाथ पर गर्म कपड़े बेचने वाले गरीब दुकानदारों को नगर निगम द्वारा हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारी गरीबों पर ही सख्ती दिखाते हैं। जिन दुकानदारों ने सर्दियों में कम दाम पर कपड़े बेचकर समाजसेवा का काम किया है, उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। बुधवार को इलाईट चौराहा तिब्बती मार्केट के सामने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दर्जनों व्यापारी नगर निगम अधिकारियों से मिलने के बाद पूर्व मंत्री के पास पहुंचे और उत्पीड़न की शिकायत की। दुकानदारों ने बताया कि वे हर वर्ष केवल तीन महीने के लिए दुकान लगाते हैं और यातायात में बाधा न हो, इसके लिए दो गार्ड भी तैनात रखते हैं, फिर भी प्रशासन उन्हें अतिक्रमण के नाम पर निशाना बनाता है। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों और पार्षदों से बात कर व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये व्यापारी पिछले पंद्रह–बीस सालों से उसी स्थान पर गर्म कपड़े बेचते आ रहे हैं और बाजार में ढाई हजार रुपये तक मिलने वाले कपड़े मात्र छह से आठ सौ रुपये में उपलब्ध कराकर समाजसेवा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण के नाम पर इन छोटे व्यापारियों को हटाया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।