Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के आवाहन पर सांसदों को ज्ञापन सौंपकर टीईटी अनिवार्यता समाप्ति की मांग की जा रही है। इसी क्रम में जनपद झांसी में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित एवं जिलाध्यक्ष ललितपुर राजेश लिटौरिया ने लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधि को इसी क्रम में ज्ञापन सौंपा और प्रभावी ढंग से संसद में शिक्षकों का पक्ष रखने के लिए कहा। बताया कि 2011 से पूर्व नियुक्त कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी थोपना असंगत है। तात्कालिक सेवा अर्हता और योग्यताएं पूरी करने पर ही वह शिक्षक पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को विधायी शक्तियों को प्रयोग करते हुए लोकहित में आवश्यक संशोधन करना चाहिए। सांसद द्वारा शीतकालीन सत्र में शिक्षकों की मांग को प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया गया और पत्र को प्रधानमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएगा।इस अवसर पर जिला मंत्री झांसी मृत्युंजय सिंह,जिला मंत्री ललितपुर अरुण गोस्वामी,आलोक श्रीवास्तव, डॉ अनिरुद रावत, संजीव पटेरिया , उत्कर्ष त्रिपाठी उपस्थित रहे।