Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वाराणसी में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा, कैम्पस मे घूम घूम कर साथियों में भरा जोश
VARANASI NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को संसद में पारित कराए जाने की मुहिम गुरूवार को वाराणसी में धार लिए दिखी। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले लखनऊ से रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, जौनपुर होते हुए दोपहर बाद अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा यहां कलेक्टेªट कचहरी पहुंची। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई मे सुरक्षा यात्रा में शामिल वकीलों को कलेक्टेªट कचहरी व दीवानी अदालत परिसर में बैनर व पोस्टर के साथ घूम घूम कर सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर साथियों से सहयोग की मांग करते देखा गया। यहां अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर वकीलों में खासी उत्सुकता भी देखी गयी। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और उ0प्र0 विधानसभा के सत्र को भी उन्नीस दिसंबर से बुलाया गया है। उन्होने कहा कि विधानसभा में इस अधिनियम का सरकार संसद के लिए संकल्प प्रस्ताव पारित कराए। वहीं उन्होने संसद के मौजूदा सत्र में ही अधिनियम को पारित कराए जाने की मांग भी उठाई। उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं की यह लम्बे समय से उठाई जा रही मांग की अनदेखी हुई तो अधिवक्ता विधानसभा व संसद का घेराव करने से भी अब नही हिचकिचायेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि यूपी सरकार भी एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा लेकर आयी पर वह अब तक इसे भी कानूनी प्रभाव नही दे सकी है। उन्होने अधिवक्ताओं को बताया कि इस अधिनियम में सुरक्षा के साथ साथ बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन, युवा अधिवक्ता लाइब्रेरी भत्ता, सामूहिक स्वास्थ्य बीमा, महिला अधिवक्ताआंे को न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण दिये जाने आदि का प्राविधान रखा गया है। यहां संवाद कार्यक्रम का संयोजन एसोसिएसन के बनारस इकाई अध्यक्ष शैलेष कुमार सिंह ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामजनम सिंह ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम उपाध्याय, प्रवीण त्रिपाठी, अजय सिंह बागी, राजेश श्रीवास्तव, सुनील योगी, संदीप गिरि, संजय श्रीवास्तव, रोशन राजभर ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को समर्थन दिये जाने का ऐलान किया। इस मौके पर मनोज सिंह, रविशंकर राय, देवानंद राय, हेमन्त सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह, संदीप गिरि, दिनेश सिंह आदि अधिवक्ता रहे।