Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (UPCAB) द्वारा आयोजित नागेश ट्रॉफी नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम का प्रैक्टिस कैंप KBR ग्राउंड, बक्शी तालाब, लखनऊ में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।आज 11 दिसंबर को ,प्रैक्टिस कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बक्शी तालाब लखनऊ रामेंद्र सिंह उर्फ मोनू, इटौंजा क्षेत्र के चेयरमैन अवधेश अवस्थी उर्फ कमल, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के सचिव अनीश राजा ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए होटल एवं खाने की व्यवस्था दोनों अतिथियों के तरफ से प्रदान की गई है। कैंप में चयनित टॉप 20 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ियों की अंतिम टीम तैयार की जाएगी, जो कि 13 दिसंबर को मथुरा रेलवे स्टेशन से ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना होगी। टीम वहां नागेश ट्रॉफी के लीग मुकाबलों में हिस्सा लेगी।
कप्तान शौकत अली ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।