Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SONBHADRA NEWS: स्थानीय विकासखंड के स्थित पापी ग्राम पंचायत के कसया खुर्द व कसया कला में बिजली राहत योजना कैंप का आयोजन गुरुवार को दोपहर बाद किया गया जिसमें सत्रह उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।इस कार्य में उपस्थित पसही व रानितारा फीडर एस डी ओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत अब तक की सबसे अच्छी योजना बनाई गई है जिसमें मूल में से भी पच्चीस प्रतिशत ब्याज दर में छूट के साथ पूरे ब्याज की छूट प्रदान की गई है।यह योजना तीन स्टेप में बनाई गई है जिसमें प्रथम दिसम्बर से इकतीस दिसम्बर दूसरा एक जनवरी से इकतीस जनवरी तीसरा एक फरवरी से अठाईस फरवरी तक चलेगा।पूछने पर श्री सिंह ने बताया कि जीन उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना में छूट नहीं आया है उनके लिए भी अगले सप्ताह में लाभ मिल सकता है जिनका तीन, पच्चीस तक बिल जमा है।श्री सिंह ने कहा कि कसया गांव में कुल सत्रह लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है अधिक बिल वालों में पैतिस लोगों की कनेक्शन काटे गए हैं।अभी तक दोनों फीडरो से पाच सौ पच्चीस पंजीकरण किया जा चूका है और पैतालीस लाख रुपए का राजस्व वसूली की गई है।इस दौरान टी जी टू तेज बहादुर सिंह, जेई कमलेश बिंद, लाईन मैन सूरज,सुनील,दिनेश,राम आशीष,गंगा राम उपस्थित रहे।