बसपा ने चलाया SIR फॉर्म गणना पत्र भरने का अभियान

MIRZAPUR NEWS: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर गुरुवार को बसपा पदाधिकारियों के द्वारा SIR फॉर्म गणना पत्र भरने का अभियान चलाया गया। मीरजापुर मंडल मुख्य प्रभारी अमरजीत गौतम और जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने नगर विधानसभा प्रभारी मुन्ना कुमार के साथ गेपुरा कलना और नादनी बूथों पर बसपा बीएले एजेंट को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष और अथक प्रयास से आप सभी को एक वोट का अधिकार मिला है। यह वोट का अधिकार आप सभी का है, इसलिए अपने अपने बूथ पर SIR गणना पत्र फार्म भरकर जमा करवाएं। इस अवसर पर विजयुर प्रधान गुलाम रसूल, गाजीपुर प्रधान शिव लखन बिंद, रैपुरी प्रधान सुरेश दुबे, नंदनी प्रधान दिलीप कुमार पाठक, कृपा शंकर, गुल्लू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *