Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तिलहन मेला एवं कृषि निवेश गोष्ठी का भव्य आयोजन विकासखंड पटेहरा, विधानसभा,मड़िहान के प्रांगण मे गुरुवार को कृषि विभाग मीरजापुर द्वारा सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन तथा एनएमईओ योजना के तहत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश गोष्ठी एवं तिलहन मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। अपने संबोधन मे विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे किसानों के हित में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों को— गुणवत्तापूर्ण बीज,आधुनिक कृषि यंत्र,सोलर पंप,बकरी पालन,डेरी फार्मिंग आदि जैसी योजनाओं पर बड़े पैमाने पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को गति मिली है। उन्होंने किसानों से उपलब्ध योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम मे कृषि उपनिदेशक विकेश पटेल,खंड विकास अधिकारी राजू शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डा. राम सिंह एवं डॉ एस एन सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह एवं ज्ञानदास सिंह एवं विजेंदु मौर्य एवं प्रकाश सिंह एवं प्रधान महेंद्र सिंह एवं राजेश पटेल एवं हरिशंकर पाल एवं विजयलक्ष्मी एवं जेई ब्रृजमोहन सहित बड़ी संख्या मे किसान एवं कृषि से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें तिलहन उत्पादन, उन्नत तकनीक, कृषि यंत्र, फसल सुरक्षा,जैविक खाद एवं नवीन कृषि नवाचारों की जानकारी दी गई।