भैंस चोरी के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के एक गांव में चोरों ने खूंटे में बंधी भैंस पार कर दिया, पशुपालक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है । मंझनपुर कोतवाली के बसोहनी निवासी छोटेलाल पुत्र स्व रामसेवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने खूंटे में बंधी भैंस पार कर दिया, बुधवार की सुबह खूंटे से नदारत भैंस को देखा तो खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन भैंस का सुराग नहीं लगा । पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *