Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
आधुनिक प्रणाली से होगा कचरे का संग्रहण व वैज्ञानिक निस्तारण, शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में बड़ा कदम
FATEHPUR NEWS: नगर पालिका परिषद फतेहपुर में गुरुवार को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य का शुभारंभ चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सम्मानित सभासदगण, अधिशासी अधिकारी तथा नगर पालिका के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह महत्वपूर्ण स्वच्छता सेवा पिनाका इन्फ्रा द्वारा संचालित की जाएगी। संस्था नगर क्षेत्र में घर-घर कूड़ा संग्रहण, यूज़र चार्ज संग्रहण तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य आधुनिक तकनीक के साथ नियमित रूप से करेगी। संस्था के शीर्ष प्रबंधन धीरेंद्र सिंह, कार्तिकेय जायसवाल एवं रावेंद्र सिंह ने बताया कि पिनाका इन्फ्रा अब फतेहपुर शहर में कचरा संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्णत: आधुनिक और व्यवस्थित प्रणाली के माध्यम से संचालित करेगी। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और एक स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ फतेहपुर निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नगर पालिका परिषद ने इस पहल को शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। यह पहल फतेहपुर को स्वच्छ नगर बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर सफाई जेई रविंद्र कुमार, के.आर. चंद्राकर, राकेश कुमार गौड़, सभासद संजय श्रीवास्तव, विनय तिवारी, आतिश पासवान, ऋतिक पाल, सुनील गुप्ता, गुड्डू यादव, संतोष पटेल, विवेक यादव, विवेक नगर सहित समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।