Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने ली परेड की सलामी
FATEHPUR NEWS: जिला मुख्यालय पर 77वां पी.आर.डी. स्थापना दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य आकर्षण परेड रही, जिसकी सलामी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश त्रिपाठी ने ली। पीआरडी जवानों के सधे हुए कदमताल ने उपस्थित जनसमूह का ध्यान अपनी ओर खींचा।
परेड प्रदर्शन में सदर तहसील की टोली ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपनी उत्कृष्ट तैयारी का परिचय दिया। वहीं आयोजन के तहत विभिन्न टोलियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। रस्साकसी प्रतियोगिता में सदर टोली विजेता रही, जबकि बिंदकी टोली उपविजेता बनी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी जवानों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके अनुशासन एवं कार्यकुशलता की सराहना की। जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा ने भी पीआरडी जवानों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। स्थापना दिवस का यह आयोजन पीआरडी बल की निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव का प्रतीक रहा। मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनूप द्विवेदी, अमित, अंकित, सर्वेश, अशीष सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पीआरडी जवान मौजूद रहे।