पुलिस की सीसी टीम का चला हंटर कॉरिडोर के किनारे अवैधरूप से वाहन खड़ी करना पड़ सकता है भारी

PRAYAGRAJ NEWS: बृहस्पतिवार थाना कर्नलगंज क्षेत्र मनमोहन पार्क कॉरिडोर के आस पास रोड के किनारे अवैधरूप से नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों को भारी पड़ गया। प्रयागराज पुलिस कमिश्नन के आदेश थाना कर्नगंज की सीसी टीम सक्रियता लगातार हिदायत दी जा रही है। जगह जगह पर अब सड़क के किनारे अवैध रूप से बस,मोटर साईकिल,कार खड़ी करने वाले हो जाये सावधान। कॉरिडोर के आस पास अवैधरूप से वाहन खड़ी करना पड़ सकता है भारी, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना आज प्रभारी सीसी टीम शिवम् चौधरी के नेतृत्व में मनमोहन पार्क के आस पास कई जगह रोड के किनारे लगे वाहनो का खड़ा देखा गया जिसे प्रभारी ने सख्त हिदायत दी की रोड के किनारे कोई भी वाहन नहीं खड़ा होगा उन्होंने कुछ वाहनो का चालान भी किया और लोगो को हिदायत दी कॉरिडोर के आस पास लगे कोई वाहन खड़ा नहीं होगा पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी। अवैधरूप से ठेले भी हटाए गए। जिससे आम जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *