अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गुरुवार को जहापुर साइफन के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय विक्रम यादव के रूप में हुई है, जो गुजारा गांव का निवासी था। मृतक के चचेरे भाई सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि विक्रम यादव आज सुबह मजदूरी के लिए अपने घर से पैदल निकला था। जहानपुर साइफन के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *