Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी-II द्वारा ग्राम- कारीकोट में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया आयोजन 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सुधार एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्राम- कारीकोट में एक नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर (VCA) का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में रह रहे ग्रामीणों के पशुओं को समय पर उपचार, टीकाकरण तथा चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना था शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा भारी उत्साह दिखाया गया । कुल 188 पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया गया, जिसमें गाय, भैंस, बछड़ा, बकरी, भेड़ एवं अन्य पालतू पशुओं का परीक्षण कर आवश्यक दवाएँ दी गईं। साथ ही 30 लाभार्थियों को नि:शुल्क दवा किट प्रदान की गई, जिससे वे अपने पशुओं की आगे की देखभाल सुचारू रूप से कर सकें।इस कार्यक्रम का लाभ आस-पास के कुल 02 गांवों के ग्रामीणों ने उठाया। ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जन–हितैषी अभियानों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की ग्रामीणों द्वारा अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के दौरान डॉ. विपिन बिहारी (पशु चिकित्सा अधिकारी), सुजौली बहराईच, मु.आ. (पशु चिकित्सा) अजित सिंह, सहित अन्य बलकर्मियों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं और ग्रामीणों को पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए । समवाय प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को पशुओं के टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता, मौसमी रोगों से बचाव तथा नियमित जांच की आवश्यकता पर भी जागरूक किया ।70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस प्रकार के जन–कल्याणकारी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं। ऐसे शिविर न केवल ग्रामीणों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि बल और स्थानीय जनता के बीच सहयोग एवं सेवा भाव/सद्भाव को भी मजबूत बनाते हैं।