पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध परिजनो ने किया सिकंदराबाद पुलिस चौकी का घेराव

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता की तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने कमलेश पुत्र राधे राधे पुत्र प्यारेलाल रंजीत पुत्र राधे निवासी इब्राहिमपुर थाना नीमगांव के विरोध मुकदमा पंजीकृत 29 नवंबर को कराया था, जिसमें पुलिस ड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री 28, 11, 2025 को उम्र करीब 17 वर्ष लखनऊ से अपने घर आ रही थी तभी रास्ते से करीब 9:00 बजे सुबह कमलेश पुत्र राधे निवासी इब्राहिमपुर थाना नीमगांव में पहला पुतला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया था। उनके सहयोग में राधे पुत्र प्यारेलाल और रंजीत पुत्र राधे निवासी इब्राहिमपुर के भी विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था, पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों के द्वारा 29 11 को सुबह 8:00 बजे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पिता से कहां की तुम्हारी पुत्री को जो करना हो कर लो इसके बाद पीड़ित पिता ने 29 नवंबर को नीमगांव थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था
उधर किशोरी ने कोर्ट में शादी कर ली उसके बाद अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट से प्रोटेक्शन की मांग की गई थी , पुलिस के द्वारा किशोरी की बारामती को लेकर के कोई सजकता ना अपना जाने को लेकर आक्रोशित परजनों व समर्थको के साथ गुरुवार को सिकंदराबाद पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनकारी 45 मिनट तक चलता रहा, इसके बाद थाना अध्यक्ष नीमगांव प्रवीर कुमार गौतम के समझाने के बाद परिजन किसी प्रकार शांत हुए। प्रदर्शन शांत होने के करीब 1 घंटे के अंदर नीमगांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि किशोरी व  आरोपी हिरासत में लिए गए हैं, थाना अध्यक्ष नीमगांव ने बताया कि हाई स्कूल के अंक पत्र के अनुसार किशोरी की उम्र 18 वर्ष 1 माह है, किशोरी के 61के बयान लिए जा चुके हैं। जिसमें वह किशोरी अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार किया है। कोर्ट में बयान करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *