मानवाधिकार दिवस पर एसपीपीजी कॉलेज में संगोष्ठी, छात्रों को बताए मानवाधिकारों के मूल सिद्धांत

SIDHARTHNAGAR NEWS: शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों की ओर से मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने छात्रों को मानवाधिकारों के महत्व, अवधारणा और संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि मानवाधिकार हर व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होते हैं और उसके गरिमामयी जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि ये अधिकार व्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और न्याय सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने मानवाधिकारों के ऐतिहासिक विकास और भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। छात्रों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक बनकर समाज में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की स्वामी विवेकानन्द इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम किशोर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकार नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा के प्रतीक हैं और इनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. प्रवीण कुमार, इन्द्रदेव वर्मा, डॉ. शिष्टपाल सहित अनेक छात्र-छात्राएं रवि, संदीप, खुशी, नीलू, नेहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *