पनीयारियां पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के स्व. पिता को दी श्रद्धांजलि

JAUNPUR NEWS: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जौनपुर के पनीयारियां गांव पहुंचे। उन्होंने यहां राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के स्वर्गीय पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री योगी ने राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव की माता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उनके आगमन पर गांव में सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मुख्यमंत्री को देखने के लिए स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौके पर एकत्र हुई। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बाकेंलाल सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता की और उसके बाद आगे के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *