Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
विद्युत बिल बाकायादारों को मिला सुनहरा अवसर,ओ0टी0एस0 योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ:- एडीएम वित्त एवं राजस्व
JHANSI NEWS: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित गाॅधी सभागार में कर-करेत्तर एवं विविध देय सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में कर-करेत्तर एवं विविध देय, प्रवर्तन कार्य तथा आरसी वसूली की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में ओटीएस स्कीम का अधिक से अधिक क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि विद्युत बाकायदारों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि विद्युत विभाग के बड़े बकायादारों की सूची को सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाए। इसके साथ ही मुनादी के माध्यम से विद्युत बकायादारों से बकाया धनराशि को जमा कराया जाए। अपर जिलाधिकारी वरुण कुमार पाण्डेय ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए इन्फोर्समेंट के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। वाणिज्य कर विभाग द्वारा नवम्बर माह में ₹156.43 करोड़ के सापेक्ष मात्र 90.91 करोड़ की वसूली जो मासिक लक्ष्य से 65 करोड़ रुपए कम है, उन्होंने वसूली बढ़ाए जाने के लिए एडिशनल कमिशनर स्तर पर टारगेट फिक्स करते हुए वसूली बढ़ाए जाने और क्षेत्र भ्रमण के दौरान जीएसटी चोरी रोकने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बोगस कम्पनियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समीक्षा के दौरान राज्य उत्पाद शुल्क (आबकारी) विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य 60.35 करोड़ के सापेक्ष 51.35 वसूली पर लगभग सन्तोष व्यक्त किया, उन्होंने उपस्थित आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में दुकानों से गाँजा बेचने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, सख्ती से भ्रमण करते हुए रोका जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री कतई। न हो इसे भी सुनिश्चित निश्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की प्रवर्तन कार्यों में भी तेजी लाएं और जारी लंबित आरसी जिसमें प्रशांत राजा, ओमप्रकाश चौरसिया एवं सदर तहसील के अमित साहू से आरसी वसूली करना सुनिश्चित करें ताकि वार्षिक लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने बैठक में दुकानों के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर मदिरा पान करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने मालकर, वाहन कर, यात्री कर की समीक्षा करते हुए माह के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने शासन द्वारा प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए विभाग के सोर्स की जानकारी ली और प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कार्य करने की नसीहत दी। विभाग द्वारा माह के लक्ष्य ₹17.04 करोड़ के सापेक्ष ₹12.26 करोड़ वसूली पर असंतोष व्यक्त किया और वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाए जाने और ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को पूरा वसूला जा सके। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की रात्रि में अभियान चलाकर रोड पर गोवंश को न बैठने दिया जाए,उन्हें स्थानीय गो-आश्रय स्थल पर संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि रोड पर छुट्टा गोवंश दिखाई देते हैं तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, एआरटीओ हेमचंद्र गौतम, जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण सुभाष चंद्र सहित व्यापार कर,परिवहन विभाग एंव अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।