आतिया तालाब स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित होगी श्रीमद भागवत कथा, अनिल अड़जरिया की माता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

12 से 18 दिसंबर तक होगी कथा वाचन की भव्य श्रृंखला, मथुरा वृंदावन से हरिवंश दास जी करेंगे कथा का गायन
JHANSI NEWS: आतिया तालाब स्थित राम जानकी मंदिर में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा आयोजन अनिल अड़जरिया की माता रामकली की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को मेहंदी बाग स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी महंत रामप्रिय दास महाराज और प्रेम नारायण दास जी ने बताया कि कथा आयोजन प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। कथा का संचालन मथुरा वृंदावन से आए प्रवक्ता हरिवंश दास अपनी वाणी से करेंगे और कथा का गायन प्रस्तुत करेंगे। इस भव्य आयोजन में मातृभूमि सेवा मिशन, कुरुक्षेत्र से डॉक्टर शिवकुमार मिश्रा, नर्वदपुरम हनुमंत धाम से महामंडलेश्वर शिव प्रसाद, बुंदेलखंड पीठाधीश्वर, निर्मोही अखाड़ा से महंत सीताराम दास जी सहित देश और बुंदेलखंड के कई संत महात्मा उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में अनिल अड़जरिया और राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया भी मौजूद रहे और उन्होंने कथा आयोजन की महत्वता पर प्रकाश डाला। महंत रामप्रिय दास ने बताया कि इस कथा के माध्यम से श्रद्धालु न केवल धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे, बल्कि समाज और मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य की भावना को भी समझेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *