स्टार्ट करते ही स्कूल बस में लगी आग, लोगों में मची अफरातफरी

बच्चों को घर से लेने जा रहा था चालक, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

PRATAPGARH NEWS: शार्टसर्किट के चलते स्कूली बस में आग लगने से हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहंुचकर आग पर काबू पाया। इस बीच पूरी बस धू धू कर जल गयी। दुर्घटना में चालक समेत तीन छात्र बाल बाल बच गये। रायबरेली जिले के सलोन मटका स्थित निमिषा कान्वेंट स्कूल की बस लालगंज कोतवाली के भटनी में खड़ी होती है। बस क्षेत्रीय गांवों के बच्चों को लेकर प्रतिदिन स्कूल जाया करती है। शुक्रवार को बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए सलोन के कटेहा निवासी अबरार ने जैसे ही बस स्टार्ट किया।शार्टसर्किट से अचानक आग लग गयी। यह देख चालक बस में मौजूद पूरे वाचन लकुरी निवासी कक्षा नौ के छात्र आलोक व कक्षा आठ की महक तथा भटनी के ही कक्षा नौ के छात्र सूर्यप्रताप को नीचे उतार कर खुद भी कूद गया। इस बीच सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। स्कूल बस में आगजनी की घटना के चलते काफी देर तक लोगों में अफरातफरी मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *