Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
आजमगढ़ में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का हुुआ गर्मजोशी से स्वागत
AZAMGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के द्वारा निकाली गयी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा शुक्रवार को यहां पहुंची। संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पारित कराए जाने की मांग को लेकर एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में बडी संख्या में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर तथा कलेक्टेªट कचहरी में मांग को लेकर शंखनाद करते दिखे। दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएसन कार्यालय के समक्ष अधिवक्ताओं ने बैनर पोस्टर के साथ सुरक्षा अधिनियम को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। वाराणसी से आजमगढ़ के लिए निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का जिले की लालगंज तहसील में भी ठहराव हुआ। सिविल कोर्ट बार एसोसिएसन के सभागार में हुई अधिवक्ताओं की आम सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का सत्र जारी है और सरकार को अविलम्ब अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में लोकसभा एवं राज्यसभा में फौरन पेश करना चाहिए। उन्होने कहा कि संसद में इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर विधेयक नही लाया गया तब मजबूरन अधिवक्ता संसद भवन का घेराव करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने सुरक्षा अधिनियम में बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन तथा युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन भत्ता, न्यायिक क्षेत्र में महिला अधिवक्ताओं के आरक्षण का साथी अधिवक्ताओं को मसौदा समझाया। बैठक की अध्यक्षता सिविल कोर्ट बार एसोसिएसन के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार यादव तथा संचालन मंत्री नीरज द्विवेदी ने किया। इसके बाद अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा कलेक्टेªट पहंुची। यहां डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएसन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक के साथ एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने साथी अधिवक्ताओं से मिलकर मसौदे को साझा किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश सिंह, अरूणेन्द्र कुमार सिंह, पंकज सिंह, रवीन्द्र कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह पाराशर, अशोक कुमार पाण्डेय, अम्बरीश अग्रवाल, संजय सिंह आदि अधिवक्ता रहे। जिले में अधिवक्ता यात्रा का संयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह ने किया। वहीं लालगंज तहसील परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का साथियों ने जोरदार स्वागत किया। यहां तहसील परिसर में भी अधिवक्ता सुरक्षा की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।