Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में संपन्न हुई। जिसमे एसआईआर एवं शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। इस दौरान कायकर्ताओं ने खाद, पानी जर्जर सड़क का मामला प्रमुखता से उठाया। कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रचंड बहुमत से जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया सफल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समता मूलक समाज की स्थापना और सामाजिक न्याय के लिए पार्टी संघर्षरत है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। ऐसे में यह सरकार एसआईआर का मुद्दा उठाकर देश की जनता को गुमराहा करने का काम रही है। हमारे लाखों मतदाताओं का नाम अनायास ही काटा जा रहा है। जो कि सरासर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बूथ लेवल एजेन्टों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। जिससे कि आत्महत्या तक की घटना भी हो रही है। समाजवादी पार्टी ऐसे कृत्यों का बढ़चढ़ कर विरोध करती है। बैठक में एसआईआर, विधानसभा चुनाव, एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में खाद, पानी जर्जर सड़कों का भी मुद्दा उठाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश चन्द्र बिन्द, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, शहनवाज खान, आदर्श यादव, संतोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, शैलेष पटेल, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, डॉ0 सुनील पटेल, कौशिक कनौजिया, अतीक खान, शकील अहमद, धर्मेन्द्र मौर्या, बलराम यादव, मेवालाल प्रजापति, रामजी यादव, परवीन बानो, विनोद सिंह, जैनेन्द्र सिंह, सियाराम जैसल, रविन्द्र कोल, रमाशंकर कोल, दिलीप गुप्ता, भरतालाल बिन्द, गणेश केशरी, विकास केशरी, लल्लू दूबे, जेपी यादव, कन्हैया यादव, चन्दन यादव, रंजीत फौजी, दुर्गा सिंह, शिवपूजन यादव, धनन्जय सिंह, दीनानाथ प्रजापति, पंकज उपाध्याय, रवि सोनकर आदि ने भी अपने विचार रखें।