Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
विधायक के प्रयास से मिली परियोजना को स्वीकृति, 14 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
MIRZAPUR NEWS: विधानसभा मड़िहान क्षेत्र के ग्राम देवरी कलां में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय तक फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय तक आसान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीरजापुर–सोनभद्र मार्ग से लगभग 3.500 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 14 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1.36 करोड़ रुपये की धनराशि प्रथम चरण में अवमुक्त कर दी गई है। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार प्रयास एवं विशेष आग्रह किया। उनके अथक प्रयासों और निरंतर पहल का ही परिणाम है कि यह फोरलेन सड़क अब स्वीकृत होकर निर्माण प्रक्रिया की ओर अग्रसर है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, विश्वविद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत होगी, क्षेत्र के आर्थिक और शैक्षिक विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्रीय जनता में इस निर्णय से विशेष हर्ष है और विधायक ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।