महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शांतिपूर्ण ढंग से हुई सेमेस्टर परीक्षाएं

VARANASI NEWS: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एनटीपीसी परिसर परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित की गईं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ. दीप्ति मिश्रा ने स्वयं केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की। डॉ. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, प्रश्न पत्र वितरण, सीसीटीवी की व्यवस्था और परीक्षा अनुशासन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पाया कि परीक्षा सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं मिली। परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक महोदया का निरीक्षण बेहद उत्साहवर्धक रहा और ऐसे निरीक्षण से परीक्षा संचालन और बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की गुणवत्ता और निष्पक्षता को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *