Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह सक्रिय दिखे। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनकी सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।