Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम और एंटी-रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान टीमों ने महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुमन योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी वितरित की। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। टीमों ने मोबाइल में पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल फीचर का डेमो भी दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया यह प्रयास महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।