Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह 7 बजे 12वीं वाहिनी पीएसी और नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सीपीआर प्रशिक्षण, नशामुक्ति एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं फतेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। पीएसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी तथा नगर पालिका कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार मौजूद रहे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर (कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन) की आवश्यकता और प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अचानक हृदय गति रुकने पर समय रहते सीपीआर देकर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। एक वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 30 बार दबाव और 2 बार मुंह से सांस देकर प्रक्रिया जारी रखनी होती है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों में यह प्रक्रिया 15 बार दबाव और 2 बार मुंह से सांस देने के साथ की जाती है।कार्यक्रम में जवानों को तंबाकू, गुटखा और नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिविर पाल विजय कुमार चौधरी, दलनायक नीरज कुमार, रवींद्र प्रसाद, दिनेश पांडेय, प्रभारी दलनायक सत्येंद्र सिंह, गुलजारी लाल नंदा, पीसी कुलदीप पुष्पाकर, सतीश प्रजापति सहित पीएसी के अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिका से गुलाब, राजीव पांडेय, कमल बिहारी, दिलशाद अली सहित कई कर्मचारी शामिल हुए। प्रमुख सहयोगी के रूप में अजीत सिंह (सचिव) और सुरेश कुमार श्रीवास्तव (आजीवन सदस्य, रेडक्रॉस सोसाइटी) भी उपस्थित रहे।