जनपद स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीआईओएस राकेश कुमार ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
FATEHPUR NEWS: युवा कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने किया। उत्सव में सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग, डिक्लेमेशन, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। समूह नृत्य में सीपीएस फतेहपुर ने प्रथम और महर्षि विद्या मंदिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में महर्षि विद्या मंदिर विजेता और चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। कविता लेखन प्रतियोगिता में पूर्वी प्रथम, अजय राज द्वितीय और कृष्णा तृतीय रहे। कहानी लेखन प्रतियोगिता में अक्षिता शुक्ला प्रथम, प्रसन्न पाण्डेय द्वितीय और अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
साइंस प्रदर्शनी में टीम आकांक्षा ने प्रथम, टीम आरुष ने द्वितीय और टीम पूर्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मनु गोस्वामी प्रथम, उपमा सिंह द्वितीय और सूर्यांश सिंह तृतीय रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी शशी भूषण शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनूप कुमार द्विवेदी, अमित, अंकित, आशीष, सर्वेश कुमार और अनिल कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुमन शुक्ला और अलंकृति श्रीवास्तव ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *