Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
हेलमेटमैन फिरोज़ खान ने लोगों को जानकारी देकर किया जागरूक
FATEHPUR NEWS: शीतकालीन कोहरे के चलते सड़क हादसों की बढ़ती आशंका को देखते हुए शुक्रवार को कोतवाली सैनी में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव (पीआईयू कानपुर) के निर्देशों पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों वाहनों पर निःशुल्क थ्री-एम रेडियम रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए। यह स्टिकर विशेष रूप से कोहरे में कम दृश्यता की स्थिति में पीछे से आने वाले वाहनों को सतर्क करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी कम हो जाती है। सड़क सुरक्षा राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पुरस्कार विजेता एवं सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य लोगों में मानव जीवन के महत्व और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है, ऐसे में फॉग लाइट या रेडियम रिफ्लेक्टर पट्टी वाहन को दूर से ही नजर आने में मदद करती है, जिससे टक्कर की घटनाओं में कमी आती है। अभियान के तहत न सिर्फ चारपहिया और भारी वाहनों, बल्कि दोपहिया चालकों के हेलमेट पर भी रेडियम स्टिकर लगाए गए। रूट पेट्रोलिंग टीम एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।