Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: राजकीय हाईस्कूल अमिरतापुर में शुक्रवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अंतराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी महेश गौतम, राजकीय हाईस्कुल लौधना के प्रधानाचार्य मौजूद अहमद सिद्दीकी, हनुमान इंटर कालेज के अझुवा के प्रधानाचार्य यतींद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत के साथ हुआ। सोनम, सोचना एवं सानिया व लक्ष्मी आदि छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत किया । अतिथियों के समक्ष खेल स्पर्धा भी कराई गई जिसमें 100 मीटर की दौड़ में प्रमोद कुमार व लक्ष्मी देवी प्रथम, अनुज व नीतू द्वितीय, लंबी कूद में प्रमोद कुमार व सोनम प्रथम, विकास व नीतू द्वितीय, ऊंची कूद में सुंदर प्रथम, प्रमोद द्वितीय, नृत्य में सोनम प्रथम सानिया द्वितीय, समूह नृत्य में लक्ष्मी, सोचना व सानिया ने बाजी मारी। इसके अलावा भाला फेंक, गोला फेंक और रस्साकसी आदि की भी प्रतियोगिता कराई गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल, प्रशस्तिपत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त सोनी देवी व अंशु को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा व खेल के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोषकुमार पटेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रामधीरज शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं व अभिभाभक उपस्थित रहे। अंत में सभी को लंच पैकेट वितरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक महेन्द्र यादव व शंकरानंद सहित समस्तअध्यापकों ने सहयोग प्रदान किया।