अपर जिलाधिकारी ने कड़ा में चल रहे विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में मुख्य मंत्री नव सृजन योजना के तहत विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का शुक्रवार को एडीएम शालिनी प्रभाकर ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों,  नाली, सफाई व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाएं पूर्ण की जाएं।एडीएम ने साफ-सफाई की स्थिति को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे क्षेत्र में जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों और ठंड में अलाव की भी व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी देवी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एई बृज भवन यादव, जेई अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *