Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदगंज में शुक्रवार को सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सपा नेता मिन्हाजुल हसन ने की, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने रामकरन निर्मल के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में उनके योगदान का उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि रामकरन निर्मल ने संगठन को धार दी है और युवाओं में नई ऊर्जा जगाने का काम किया है। मिन्हाजुल हसन ने कहा कि रामकरन निर्मल ने हमेशा लोहिया विचारधारा और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में संगठन ने प्रदेश में कई बेहतरीन कार्य किए हैं और कार्यकर्ता आज भी उनसे प्रेरणा लेते हैं।जन्मदिन कार्यक्रम में केक काटकर और मिठाइयाँ बांटकर उनके दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर देवेंद्र सिंह,डॉक्टर हिसाम, दीपक कुमार, सच्चे भाई, अजय सोनकर,गुलाब सोनकर,सोनू सोनी मंगला प्रसाद,मनोज कुमार, दानिश अली , साबिर अली आदि लोग मौजूद रहे