Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पूरी टीम को एडीएम (नगर) ने सम्मानित किया
PRAYAGRAJ NEWS: (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) में जनपद प्रयागराज ने प्रदेश स्तर पर 32वीं रैंक प्राप्त की है, जो जिले के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर अपर जिलाधिकारी (नगर),नोडल अधिकारी सत्यम मिश्रा, प्ळत्ै द्वारा संपूर्ण प्ळत्ै टीम को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अपर जिलाधिकारी (नगर) ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समयबद्ध, जिम्मेदार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन ने जनपद को यह सम्मानजनक स्थान दिलाया है। उन्होंने पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, उत्साह और दक्षता के साथ कार्य करते हुए प्रयागराज को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जाएगा। सम्मानित प्ळत्ै टीम के सदस्य अफसार अहमद ई.डी.एम., प्रयागराज,बृजेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक, आईजीआरएस सेल,ऋचा श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक, आईजीआरएस सेल,सुधा वरिष्ठ लिपिक, आईजीआरएस सेल ,अनूप कुमार पटेल लेखपाल, आईजीआरएस सेल,अभिषेक सिंह, लेखपाल, आईजीआरएस सेल,सुनील कुमार, लेखपाल, आईजीआरएस सेल,अभिषेक यादव, लेखपाल, आईजीआरएस सेल,आशुतोष मौर्य लेखपाल, आईजीआरएस सेल ,ममता श्रीवास्तवा ऑपरेटर, आईजीआरएस सेल,यग्शा कौसर ऑपरेटर, आईजीआरएस सेल,सैय्यदा बेगम ऑपरेटर, आईजीआरएस सेल,शाकिर सिद्दीकी ऑपरेटर, आईजीआरएस सेल,मनीष कुमार पाल ऑपरेटर, आईजीआरएस सेल आदि शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने समस्त अधिकारियों एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा और दक्षता के साथ कार्य करते हुए प्रयागराज को निरंतर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जाएगा।