प्रयागराज ने खो दिया अपना ‘गंगा पुत्र’३ समाजसेवा का अद्वितीय अध्याय कमलेश दादा के साथ समाप्त”

प्रयागराज ने कमलेश सिंह दादा के रूप मे खो दिया गंगा पुत्र व समाजसेवी
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज की सामाजिक चेतना और समाजसेवा की धुरी रहे गंगा पुत्र व दादा नाम से लोकप्रिय पूर्व सभासद कमलेश दादा के निधन से शहर शोकाकुल है। सरलता, ईमानदारी और जनहित के लिए अडिग संघर्ष की प्रतिमूर्ति रहे कमलेश दादा तीन बार निर्दलीय पार्षद चुने गए और हमेशा जनता की आवाज को सबसे ऊँचे मंचों तक पहुँचाकर वास्तविक जनप्रतिनिधि की मिसाल बने।
मृत्यु में भी सेवाकृनेत्रदान कर अमर हो गए ‘दादा’
जीवनभर सेवा को ही साधना मानने वाले कमलेश दादा ने जीवित रहते नेत्रदान किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय, प्रयागराज की विशेषज्ञ टीम पहुँची और अत्यंत कुशलता पूर्वक उनका नेत्र निकालकर आगे की प्रक्रिया पूरी की।
कमलेश दादा ने देहदान का संकल्प भी लिया था, परंतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण देहदान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी यह शहर की संवेदना में एक अतिरिक्त पीड़ा जोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *