Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर कमजोर एवं हाशिये पर रहने वाले वर्ग तक स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करना- एडीजे
LAKHIMPUR KHERI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र नाथ पांडे शामिल हुए।इसके साथ ही अतिथि के रूप में कनिष्क,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खीरी अजीत कुमार वर्मा तथा असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के आशीष वर्मा ने भी प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी सीएमएस डॉ. आरपी वर्मा समेत चिकित्सालय स्टाफ वह आम जनमानस ने भी सहभागिता की।अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि हर वर्ष 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे मनाया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर कमजोर एवं हाशिये पर रहने वाले वर्ग तक स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करना है।उन्होंने लोगों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, स्टेमी सेंटर, जननी सुरक्षा योजना (JSY), परिवार नियोजन कार्यक्रम, क्षय रोग उन्मूलन, कुष्ठ रोग नियंत्रण, अंधता निवारण कार्यक्रम और अन्य लोक-कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रक्रियाओं, पात्रता और लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी अपनी-अपनी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी साझा की।इस दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला,जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई, डॉ. रचित मिश्रा, डॉ. इंद्रेश राजावत, डॉ. अक्षत मिश्रा तथा सीएमओ ऑफिस से डॉ. अक्षत अग्रवाल भी मौजूद रहे।जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना रहा।