पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले के सभी विधायकों को दिया गया ज्ञापन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले के सभी विधायकों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने के क्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितेश अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सदर विधायक योगेश वर्मा के माध्यम से एक ज्ञापन सौंप कर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में ज्ञापन दिया है।ज्ञापन में बताया है कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है इसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार कार्य कर रहे हैं जो संगठन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है इसका पंजीकरण संख्या 1153/86 है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की शाखा उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों एवं 75 जनपदों व 551 तहसीलों में गठित होकर सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे इन पत्रकारों को सरकार व संस्थान की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे यह पत्रकार अनेक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं इसके लिए उपरोक्त पत्रकारों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निम्न समस्याओं पर विचार करने के लिए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है जिसमें तहसील स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र संख्या 1484 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रेस 36/2004 दिनांक 19 जून 2008 को संशोधित करते हुए सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं के मान्यता प्राप्त करने हेतु आदेश निर्गत किया जाए।पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला स्तरीय स्थाई समिति की नियमित बैठकें कराई जाए और मंडल मुख्यालय पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में और तहसील स्तर पर उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में स्थाई समिति का गठन किया जाए और उसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाए।ग्रामीण पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधा से आच्छादित करते हुए उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए।मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाए।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय हेतु दारुलसफा में निःशुल्क भवन उपलब्ध कराया जाए।ग्रामीण पत्रकारों के समस्याओं का अध्ययन व समाधान करने हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाए।पत्रकारिता के दायित्व का निर्वहन करते समय परिस्थितियों वश होने वाले विवाद के प्रकरण में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पहले किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जांच करने का आदेश निर्गत किया जाए।जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने मांग की है कि उपर्युक्त बिंदुओं पर सम्यक विचारोंउपरांत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश देने का कष्ट।इस दौरान जिला महामंत्री योगेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,नैमिष वर्मा,विनीत गुप्ता, राहुल सिंह,लवकुश,कुलदीप सिंह,सुनील सोनी,मनोज चौधरी सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *