पालिकाध्यक्ष ने किया शिव कॉरिडोर का निरीक्षण

महाशिवरात्रि से पूर्व तीर्थ कुण्ड और प्रमुख मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ खीरी के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शुक्रवार को पालिका प्रशासन की टीम के साथ प्राचीन शिव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरीडोर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूढ़े बाबा मंदिर के पास जलभराव देखकर अध्यक्ष ने नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित विभाग को कल तक समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी माह में महाशिवरात्रि का पर्व है, इसलिए तीर्थ कुण्ड, मंदिर के प्रमुख मार्गों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को 10 फरवरी तक पूर्ण रूप से दुरुस्त कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व तीर्थ कुण्ड में स्वच्छ जल भरा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी तैयारियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।इस दौरान सभासद राजेश अवस्थी, यूपीसीएल जेई नितिन सिंह, एसआई संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, पालिका जेई सिविल अनिल कुमार यादव, जेई जलकर आदर्श मिश्रा, सफाई नायक नरेश कुमार, संजय कुमार, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार महेश पटवारी, श्याम किशोर अवस्थी, रविन्द्र कटियार, विश्वनाथ शुक्ला, लवकुश अवस्थी, विकास मिश्रा, विजय मिश्रा,शत्रोहन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *